राजधानी से जनता तक / कोरबा
कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास में नशे में धुत रसोइए ने कक्षा 6वीं के छात्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में छात्र की आंख के ऊपर गंभीर चोट आई, हालांकि वह बाल-बाल बच गया।
आरोपी रसोइया केसर दुबे ने अधीक्षक की अनुपस्थिति में घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद छात्रावास में हड़कंप मच गया। घायल छात्र का उपचार कर परिजन उसे घर ले गए।
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जनप्रतिनिधियों ने रसोइए पर कड़ी कार्रवाई और छात्रावास में सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




