छिंदगढ़ में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 संपन्न,

कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक और संगठनात्मक प्रशिक्षण

जिला प्रमुख – नवीन दांदडें

सुकमा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026” के अंतर्गत मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन छिंदगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग हल्बा समाज भवन छिंदगढ़ में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के आगमन, भाजपा ध्वज फहराने, दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ। मंडल अध्यक्ष चिरंजीवी मंडावी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार आज भी संगठन की मूल प्रेरणा हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण के माध्यम से स्वयं को वैचारिक रूप से समृद्ध, अनुशासित और समाज के प्रति उत्तरदायी बनाएं।


इस प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना, संगठनात्मक दक्षता बढ़ाना और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। कार्यक्रम में संगठनात्मक कार्यपद्धति, विचारधारा, जनसेवा, राष्ट्र निर्माण, तकनीकी सशक्तिकरण और योग जैसे विषयों पर विभिन्न सत्रों के माध्यम से विस्तार से चर्चा की गई।
प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही प्रभावी जनसेवा का आधार होता है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य हूंगाराम मरकाम, जिला महामंत्री विश्वराज सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता संजय शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष नूपुर वैदिक, दिलीप पेद्दी, पार्वती प्रधानी, जिला मंत्री संजय सोढ़ी, जिला प्रवक्ता रमेश यादव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा मंडल महामंत्री डॉ. जितेंद्र बघेल, एनजीओ प्रकोष्ठ जिला संयोजक जगदीश माहेश्वरी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री विक्रांत देव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जमुना मांझी सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रशिक्षण में शामिल हुए।
छिंदगढ़ में आयोजित यह प्रशिक्षण महाअभियान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज