छुईखदान में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

 

मुआवजा लेने के बाद भी बनाए गए निर्माण तोड़े गए, पत्रकारों से अभद्रता का आरोप

छुईखदान। छुईखदान से दनिया मार्ग पर आज प्रशासन और नगर पंचायत द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। सड़क निर्माण कार्य के मद्देनज़र पूर्व में शासन द्वारा एडीबी के माध्यम से मकान मालिकों एवं कब्जाधारियों को जमीन खाली करने के एवज में मुआवजा प्रदान किया जा चुका था, बावजूद इसके कुछ स्थानों पर पुनः निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया गया था।

यह कार्रवाई आदरणीय कलेक्टर केसीजी के आदेशानुसार तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के निर्देशन में की गई। मौके पर तहसीलदार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, थाना प्रभारी छुईखदान सहित निकाय एवं पुलिस अमला उपस्थित रहा।

पूर्व में जारी हो चुके थे निर्देश

ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व कलेक्टर के दौरे के दौरान नाली के ऊपर निर्मित अवैध अतिक्रमण को चार दिनों के भीतर हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके पश्चात नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमणकर्ताओं को विधिवत नोटिस जारी कर स्वयं निर्माण हटाने का आग्रह किया गया। एक सप्ताह पूर्व प्रशासन ने मुनादी कराकर 23 फरवरी तक अतिक्रमण नहीं हटाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।

जेसीबी पहुंचते ही मचा हड़कंप

आज प्रशासन जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचा तो क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। कुछ अतिक्रमण तत्काल प्रभाव से हटाए गए, जबकि कुछ लोगों को सीमित मोहलत देते हुए शीघ्र अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

पत्रकारों से अभद्रता का आरोप

कार्रवाई के दौरान कुछ नाराज अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा मौके पर मौजूद पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज एवं मारपीट की धमकी देने की जानकारी सामने आई है। इस घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त है। पत्रकारों ने प्रशासन से सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Deendyal Yadav
Author: Deendyal Yadav

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज