जंगलों को आग न लगाने की अपील – पूर्व विधायक मनीष कुंजाम

पर्यावरण संरक्षण और छोटे जीव-जंतुओं की सुरक्षा के लिए लोगों से की जागरूकता की अपील
जिला प्रमुख : नवीन दांदडें
सुकमा। गर्मी के मौसम में जंगलों में लगने वाली आग को रोकने और पर्यावरण की रक्षा के उद्देश्य से पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने आम नागरिकों से जंगलों में आग न लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जंगल हमारे जल, जंगल और जमीन की धरोहर हैं, जिनकी सुरक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
मनीष कुंजाम ने बताया कि इन दिनों महुआ बीनने के दौरान कुछ लोग जंगलों में आग लगा देते हैं, जिससे सूखी पत्तियों और घास के कारण आग तेजी से फैलकर पूरे जंगल को अपनी चपेट में ले लेती है। इस तरह की घटनाओं से जंगलों में रहने वाले छोटे-छोटे जीव-जंतुओं को भारी नुकसान होता है और पर्यावरण पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने किसानों से भी अपील करते हुए कहा कि खेतों में पराली जलाने से बचें। पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरता कम होती है और वातावरण में प्रदूषण बढ़ता है। यदि किसान पराली नहीं जलाएंगे तो इससे भूमि की गुणवत्ता बनी रहेगी और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।
पूर्व विधायक ने सभी ग्रामीणों और नागरिकों से आग्रह किया कि वे जंगलों में आग लगाने से बचें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। 🌿🔥

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है