जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा — जिला साहू भवन में आज सम्पन्न हुए चुनाव में जगन्नाथ राजू साहू को लगातार दूसरी बार जिला साहू संघ का अध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
चुने गए पदाधिकारी —
अध्यक्ष: जगन्नाथ राजू साहू
उपाध्यक्ष: श्री सेवक राम गुरुपंच
महिला उपाध्यक्ष: श्रीमती प्रमिला साहू (छिंदगढ़)
संगठन सचिव: श्री दीनदयाल साहू
महिला संगठन सचिव: श्रीमती द्रोपदी साहू (कोंटा)
चुनाव प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक श्री टी. आर. साहू एवं श्री सुभाष गंजीर की उपस्थिति में हुई।
निर्वाचन अधिकारी श्री चमन लाल साहू ने सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
सुकमा जिला साहू भवन में यह चुनाव बड़ी ही सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




