जनकी देवी की आंखों से मिलेगी दो नेत्रहीनों को रोशनी

देहदान से चिकित्सा महाविद्यालय के विद्यार्थियों को शिक्षा ,रिसर्च पर होगी लाभ

बेमेतरा:6 नवम्बर 2025/ स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम जिला बेमेतरा अंतर्गत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में दिनांक 06.11.2025 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक लोकेश साहू एवं जिला नोडल अधिकारी (अंधत्व) डॉ. बी.एल. राज के मार्गदर्शन में नेत्रदान एवं देहदान करने वाले 74 वर्ष स्वर्गीय जानकी देवी शुक्ला जी के बेटे अजय शुक्ला को उल्लेखनीय कार्य हेतु “देहदान प्रमाण पत्र” प्रदान किया गया।  उक्त कार्यक्रम में विजय सिन्हा नगर पालिका अध्यक्ष, अशोक शर्मा नगर पालिका उपाध्यक्ष, विद्या सागर रात्रे जिला सहायक नोडल अधिकारी (अंधत्व), राजेन्द्र शर्मा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भाजपा,किशोर तिवारी पत्रकार अधिमान्यता प्राप्त विकास तम्बोली पार्षद, पंचु साहू पार्षद, संजय तिवारी जिला मिडिया अधिकारी (स्वास्थ्य विभाग)उपस्थित थे। सीएमएचओ डॉ रोहलेडर ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को नेत्रदान, व देहदान के महत्व को विस्तार जानकारी देते हुए कहा कि उनके निधन के बाद भी उनकी आंखें दुनिया देखती रहेगी। नेत्रदान से जहां दो लोगो के आंखो को रोशनी मिलेगी वहीं समाज के अन्य लोगों के लिए यह प्ररेणादायक रहा। नेत्रदान कोई भी कर सकता है, इसके लिए पहले से नेत्र दान करने घोषणा पत्र भरना आवश्यक नहीं होता है। नेत्रदान करने घर वालों की सहमति ही आवश्यक होता है। परिजन की मृत्यु होने पर शीघ्र ही नेत्र विभाग को सुचित करना चाहिए। मृत्यु के चार घंटे के भीतर नेत्र निकालना होता है। नेत्रदान कर, किसी की अंधेरी दुनिया में रोशनी से भरा जा सकता है। स्वर्गीय जानकी देवी शुक्ला जी ने नेत्रदान एवं देहदान कर समाज के समक्ष मानव सेवा का अनुपम एवं अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। साथ ही सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू ने आम जन से अपील करते हुए कहा कि नेत्रदान व देहदान जैसे पुनीत कार्य हेतु लोग आगे आकर स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें।

नेत्रदान के लिए श्री विद्या सागर रात्रे जिला सहायक नोडल अधिकारी 9098908099 से संपर्क किया जा सकता है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज