जनजातीय गौरव माह अंतर्गत निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

राजधानी से जनता तक/पंकज गुप्ता/बलरामपुर

बलरामपुर :- जिले में जनजातीय गौरव माह के अंतर्गत जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत को रेखांकित करने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट (हिन्दी माध्यम) विद्यालय बलरामपुर में निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में समस्त विकासखण्डों से चयनित 3-3 प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र/छात्राओं ने जिला स्तरीय निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता में अपनी की प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. माही गुप्ता सेजेस (अंग्रेजी माध्यम) रामानुजगंज, द्वितीय स्थान कु. बिमला कुजूर शा.उ.मा.वि. रेहड़ा विकासखण्ड शंकरगढ़ एवं तृतीय स्थान कु. फुलबसिया सेजेस (हिन्दी माध्यम) बरियों विकासखण्ड राजपुर ने प्राप्त किया। इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वर्षा गहरवार शा.उ.मा.वि. बेलसर विकासखण्ड शंकरगढ, द्वितीय स्थान माही तिवारी सेजेस अंग्रेजी माध्यम रामानजगंज एवं तृतीय स्थान सोरमीला शा.क.उ.मा.वि. रामानुजगंज ने प्राप्त किया। अपनी कला का बेहतर का प्रदर्शन करते हुए रंगों के समायोजन से बेहतर रंगोली बनाई। कार्यक्रम में डॉ. डी.एन. मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी, आशारानी टोप्पो सहायक संचालक, मनोहर लाल जायसवाल समग्र शिक्षा, राजकुमार शर्मा जिला ग्रंथपाल बलरामपुर, हरिशंकर सिंह विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, चन्द्रशेखर प्रसाद गुप्ता प्राचार्य सेजेस (हिन्दी माध्यम) बलरामपुर, सहित विभिन्न स्कूलों से आये प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज