जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 20 से बिंदेश्वरी दीपचंद कश्यप ने 603 वोट से प्रचण्ड जीत दर्ज से क्षेत्र में खुशी की लहर

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल राजधानी से जनता तक 

 

गरियाबंद_जनपद पंचायत मैनपुर क्षेत्र क्रमांक 20 के जनपद पंचायत सदस्य के पद पर हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीजेपी समर्थित प्रत्यासी बिंदेश्वरी दीपचंद कश्यप 603 मतों से विजयी घोषित किए गए। इनके साथ दो प्रतिद्वंद्वी थे जिन्हें बिंदेश्वरी दीपचंद कश्यप ने 603 वोट से पराजित कर अपनी बड़ी जीत हासिल है। निर्वाचित जनपद पंचायत सदस्य को अमलीपदर तहसीलदार और रिटर्निंग अधिकारी गेंदलाल साहू ने निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया। ऐसे में क्षेत्र क्रमांक 20 से जनपद पंचायत सदस्य चुनाव जीतकर आने के बाद बीजेपी नेत्री बिंदेश्वरी दीपचंद कश्यप ने स्थानीय मीडिया छत्तीसगढ़ न्यूज पोर्टल के माध्यम से सरगीगुड़ा, केंकराजोर चलनापदर की समस्त सम्मानित जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,मुझे जनता का भरपूर समर्थन,प्यार और आशीर्वाद मिला है,जिसे मैं कभी भुला नहीं सकती,मैं जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 20 की मुखिया होने का पूरा फर्ज निभाने का भरसक प्रयास करूंगी,और क्षेत्र क्रमांक 20 की चहुंमुखी विकास में कोई कसर नहीं छोड़ूंगी। जनता की छोटी बड़ी समस्याओं का समाधान करने पूरी मेहनत से कोशिश करूंगी।

उन्होंने अपनी जीत का श्रेय

सरगीगुड़ा,केंकराजोर,चलनापदर की समस्त जनता और अपने परिवार को दिया है,जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ निभाया है,उन्होंने सरगीगुड़ा,केंकराजोर,चलनापदर गांव के उनके सभी समर्थकों,बीजेपी के सभी सहयोगी कार्यकर्ताओं के प्रति भी हृदय से आभार जताया है।।

जीता बीडीसी का चुनाव,पति रहे है भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा गोहरपदर के मंडल अध्यक्ष

बिंदेश्वरी दीपचंद कश्यप ने अपने सामने खड़े 2 प्रत्याशियों को 603 वोट से हराकर विजय हासिल की है। बिंदेश्वरी दीपचंद कश्यप की जीत से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज