जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन संपन्न

राजधानी से जनता तक । कवर्धा । जिला प्रमुख पवन तिवारी ।  जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन कुशलतापूर्वक संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया में हुए मतदान के अनुसार, दुर्गा सिंह को अध्यक्ष पद हेतु 17 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी जीवन भाई नेताम को 8 मत मिले।

उपाध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचन में अशोक पटेल ने 18 मत प्राप्त कर विजय हासिल की, वहीं योगेश कुमार साहू को 7 मत प्राप्त हुए।

निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com