जमीन विवाद पर दो भाईयों ने मिलकर की चचेरे भाई की हत्या  

रायगढ़ । जमीन विवाद को लेकर दो भाईयों ने मिलकर अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी तथा लाश को छिपाने के उदेश्य से लाश को नदी में फेंक दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरापियों को गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पुलाईआंट सिसरिंगा में रहने वाले वेदराम राठिया (उम्र 45 वर्ष) द्वारा थाना धरमजयग में उसके बड़े भाई बलराम राठिया (उम्र 50 वर्ष) को जमीन विवाद में उसके चचेरे भाई कार्तिक राम राठिया और दशरथ राठिया द्वारा 18 जुलाई की रात डंडे से मारपीट कर हत्या कर दिए जाने की सूचना दिया । सूचना पर धारा 194 बीएनएसएस के तहत आरोपियों के विरुद्ध धारा 10&, 2&8, &(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। सूचनाकर्ता ने बताया कि घटना का वह प्रत्यक्षदर्शी साक्षी है, रात्रि में कार्तिक राम के घर के सामाने कार्तिक राम और उसका भाई दशरथ डंडे से बलराम राठिया को मारपीट कर रहे थे। दशरथ राठिया ने बलराम राठिया के सिर पर कई बार वार किया जिससे मौके पर ही बलराम राठिया की मृत्यु हो गई। सुबह जब मृतक के घर गया तो उसका शव घर पर नहीं था, कार्तिकराम राठिया एवं दशरथ राठिया भी फरार थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर द्वारा पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल एवं राम गोपाल करियारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ ग्रामीण, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी को अवगत कराया गया जिनके मार्गदर्शन पर तत्काल अपने स्टाफ के साथ दोनों संदेही- कार्तिक राम राठिया और दशरथ राठिया की पतासाजी कर हिरासत में लिया गया जिनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने जमीन विवाद में हत्या करना स्वीकार किया और अपराध से बचने शव को ठिकाने लगाने ट्रैक्टर से मांड नदी ले जाकर फेंक देना बताया। जिसके बाद टीआई कमला पुसाम द्वारा अपने स्टाफ और ग्रामीणों के साथ माण्ड नदी से शव को बाहर निकाला गया । शव पंचनामा कार्यवाही कर पोस्ट मार्टम कराया गया और डॉक्टर से शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया जिसमें मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक होना लेख किया गया। आरोपियों ने बताया कि वे पहले मोटरसाइकिल में शव को ले जाने जाने का प्रयास किये जिसमें सफल नहीं होने पर ट्रैक्टर का उपयोग किया गया है । आरोपियों के बयान के आधार पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा, मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 1& जी 5955 एवं सोनालिका ट्रेक्टर को बरामद कर जप्त किया गया है तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

 

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज