जादू-टोने से पिता की मौत होने की आशंका में बेटों ने किया बैगा का कत्ल

राजधानी से जनता तक । कांकेर । जिले के कोरर थाना क्षेत्र के बांसकुण्ड गांव में हुए बुर्जुग की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों ने जादू-टोने के शक में बैगा की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। आरोपियों को शक था कि बुजुर्ग ने जादू-टोना कर उनके पिता की जान ली है।
मिली जानकारी के अनुसार14 अ१००५क्टूबर को बांसकुण्ड निवासी 70 साल के बुजुर्ग सुगनूराम उसेण्डी, पिता स्व. सन्नूराम उसेण्डी का खून से लथपथ शव गांव के स्कूल पारा खेल मैदान के पास मिला था। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान थे। सूचना पर कोरर पुलिस ने जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी। पुलिस को विवेचना के दौरान पाया गया कि मृतक बैगा-गुनिया (झाड़-फूंक) का काम करता था। मृतक का भतीजा रंजीत उसेण्डी के पिता की 3 साल पहले घर बनाते समय बीमार होने से मृत्यु हो गई।  इसी तरह रंजीत उसेण्डी के सहपाठी प्रकाश दर्रो और सुनील उईके के पिता की भी पेड़ से नीचे गिरने से मौत हो गई थी। इन तरह तीनों दोस्तों के पिता की अचानक मौत को लेकर तीनों बैगा काम करने वाले सुगनूराम उसेण्डी (मृतक) पर शक करने लगे। तीनों को लगता था कि बुजुर्ग ने जादू-टोना कर तीनों के पिता की जानें ले ली। इस पर तीनों दोस्तों ने बैगा सुगनूराम को मारने की योजना बनाई और अपने दो अन्य दोस्त सुनील एवं प्रकाश के साथर  पांचों दोस्त मिलकर फिर सुगनूराम के पास पहुंचे और फिर से उसकी बेदर्दी से पिटाई कर हत्या कर दी। बुजुर्ग की मौत के बाद आरोपियों ने मृतक के शव को उठाकर रास्ते के किनारे फंेक दिया। खुलासा होने तथा आरोपियों के कबुलनामे के बाद पुलिस ने आरोपीयों से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, बांस के डण्डे और खून लगे कपड़े जप्त किये हैं और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1) के अतिरिक्त, अलग से बीएनएस की धारा 238,61 (2), 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज