जिला पंचायत कबीरधाम: 14 निर्वाचन क्षेत्रों और जनपद पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया संपन्न

राजधानी से जनता तक जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम 

 

जनपद पंचायत अध्यक्ष पदों का आरक्षण

 

जनपद पंचायत कवर्धा: अनुसूचित जाति (महिला)

 

जनपद पंचायत बोड़ला: अनारक्षित (महिला)

 

जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा: अनुसूचित जनजाति (महिला)

 

जनपद पंचायत पंडरिया: अनारक्षित (मुक्त)

 

कवर्धा । जिला पंचायत कबीरधाम के 14 निर्वाचन क्षेत्रों और जनपद पंचायत कवर्धा, बोड़ला, सहसपुर लोहारा तथा पंडरिया के अध्यक्ष पदों के लिए क्षेत्रवार आरक्षण प्रक्रिया जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुई। यह प्रक्रिया अपर कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन)मोनिका कौड़ो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अजय कुमार त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी गीता रायस्त, उपसंचालक पंचायत राज तिवारी, सहायक संचालक स्कूल शिक्षा विभाग एम.के. गुप्ता, विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकार, स्कूली छात्राएं और जिला पंचायत के अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित थे।आरक्षण प्रक्रिया के तहत जिला पंचायत के 14 निर्वाचन क्षेत्रों में क्षेत्र क्रमांक 01 अनुसूचित जनजाति (महिला), क्षेत्र क्रमांक 02 अनारक्षित (महिला), क्षेत्र क्रमांक 03 अनुसूचित जाति (मुक्त), क्षेत्र क्रमांक 04 अनुसूचित जाति (महिला), क्षेत्र क्रमांक 05 अनारक्षित (महिला), क्षेत्र क्रमांक 06 अनुसूचित जनजाति (महिला), क्षेत्र क्रमांक 07 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), क्षेत्र क्रमांक 08 अनुसूचित जनजाति (मुक्त), क्षेत्र क्रमांक 09 अनारक्षित (महिला), क्षेत्र क्रमांक 10 अनारक्षित (मुक्त), क्षेत्र क्रमांक 11 अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त), क्षेत्र क्रमांक 12 अनारक्षित (मुक्त), क्षेत्र क्रमांक 13 अनारक्षित (महिला) और क्षेत्र क्रमांक 14 अनारक्षित (मुक्त) के रूप में आरक्षित किए गए हैं।इसी प्रकार जनपद पंचायत कवर्धा का अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति (महिला), बोड़ला का अध्यक्ष पद अनारक्षित (महिला), सहसपुर लोहारा का अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति (महिला) और पंडरिया का अध्यक्ष पद अनारक्षित (मुक्त) के लिए आरक्षित किया गया है।यह आरक्षण जिले की जनसंख्या के आधार पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनारक्षित एवं महिलाओं के लिए निर्धारित किया गया है। 14 में से 07 क्षेत्र अनारक्षित हैं, जिनमें 04 महिलाओं और 03 मुक्त क्षेत्र शामिल हैं। अनुसूचित जाति के लिए 02 क्षेत्र (01 महिला, 01 मुक्त), अनुसूचित जनजाति के लिए 03 क्षेत्र (02 महिला, 01 मुक्त) और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 02 क्षेत्र (01 महिला, 01 मुक्त) आरक्षित किए गए हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

टॉप स्टोरीज