जिले के कुल 54 धान उपार्जन केन्द्रों में होगी धान खरीदी 14 नवम्बर से धान खरीदी कार्य होगा प्रारंभ

जिले के किसानों में धान खरीदी को लेकर उत्साह एवं खुशी का माहौल

कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी का कार्य होगा प्रारंभ

मोहन प्रताप सिंह

राजधानी से जनता तक. सूरजपुर/:– जिले में धान खरीदी कार्य की तैयारी जोरों पर है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर 14 नवम्बर 2024 से धान खरीदी कार्य प्रारंभ हो जाएगा। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो जायेगा। छत्तीसगढ़ देश का इकलौता ऐसा राज्य है, जहां किसानों धान का सर्वाधिक मूल्य मिल रहा है।जिले के किसानों में धान खरीदी को लेकर उत्साह एवं खुशी का माहौल है। कलेक्टर एस.जयवर्धन के निर्देशन में धान खरीदी के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी जारी है। धान खरीदी केन्द्रों में मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र में कांटा-बांट, नामतौल, बारदाना, कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, रखरखाव, पेयजल, स्वास्थ्य किट, छांव, बायोमेट्रिक डिवाईस मशीन, मानव संसाधन सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में खरीदी की दर सूची लगाने, आर्द्रता मापक यंत्र से धान की नमी को मापने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में धान खरीदी की सतत निरागनी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी-बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने धान खरीदी के लिए किसानों को ऑफलाईन एवं टोकन तुंहर दुआर मोबाईल एप से ऑनलाईन टोकन लेने कहा है। उल्लेखनीय है कि जिले में कुल धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या 54 है। जिले में 64 हजार 626 किसान पंजीकृत हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज