जिले में संचालित कास्मेटिक दुकानों, मेडिकल स्टोर्स एवं आयुवेदिक औषधियों में एलोपैथीक औषधियों की जांच की गई

राजधानी से जनता तक जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम

कवर्धा। राज्य शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, रायपुर व कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार एवं सहायक औषधि नियंत्रक जिला के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं आयुर्वेद अधिकारी द्वारा जिला कबीरधाम में संचालित कास्मेटिक दुकानों, मेडिकल स्टोर्स एवं आयुवेदिक औषधियों में एलोपैथीक औषधियों की जांच की गयी। निरीक्षण के दौरान कन्हैया मेडिकल एजेंसी रायपुर रोड से स्मार्ट एंड हैंड्सम कास्मेटिक का नमूना गुणवत्ता एवं परीक्षण के लिए औषधि निरीक्षक जितेन्द्र पाटीदार के द्वारा लिया गया। शिव हर्बल एजेंसी बस स्टैंड कवर्धा से आयुवेदिक औषधि में एलोपैथीक औषधियों के मिलावट के संदेह पर आयुवेदिक औषधि ओर्थोजेसिक का नमूना जिला आयुर्वेद अधिकारी संजय श्रीवास्तव के द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला कबीरधाम के निरीक्षक श्री जितेन्द्र पाटीदार के साथ संयुक्त निरिक्षण के द्वारा लिया गया। शुभम के मार्ट राजनांदगांव रोड कवर्धा, शिद्धि कास्मेटिक बस स्टैंड कवर्धा फर्म का निरिक्षण किया गया एवं कास्मेटिक के क्रय रिकॉर्ड की जांच की गयी। उपाध्याय मेडिकल स्टोर्स, विश्वामित्रा आयुर्वेदिक चिकित्सालय कवर्धा, हिमालय आयुवेद महाराजपुर की जाँच आयुवेदिक औषधि में एलोपैथीक औषधियों की मिलावट के सम्बन्ध में की गई।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज