जेएसडब्ल्यू, डीबी, अडाणी पावर समेत पांच उद्योगों को नोटिस

जमीन के लेवल से ज्यादा ऊंचाई तक डाल दिया फ्लाई एश, सात दिन में करना है निराकरण वरना पेनाल्टी

राजधानी से जनता तक । रायगढ़ । पावर प्लांटों से उत्सर्जित फ्लाई एश को भू भराव उपयोग करने के लिए एक गाइडलाइन बनाई गई है। लेकिन उद्योग अपनी मनमानी ही कर रहे हैं। जिले में प्रदूषण की सबसे बड़ी वजह एश का बेतरतीब डिस्पोजल है। ऐसी मनमानी करने वाले जेएसडब्ल्यू, अंडणी पावर समेत पांच उद्योगों को पर्यावरण विभाग ने नोटिस दिया है। उद्योगों में फ्लाई एश के उत्सर्जन और परिवहन का डाटा अब भी संदेहास्पद है। उद्योग जो भी आंकड़े देते हैं, वह हकीकत में अलग होता है। इससे कहीं अधिक फ्लाई एश जेनरेट हो रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने एश के शतप्रतिशत यूटीलाइजेशन का आदेश दिया है।

 

लो लाइंग एरिया में भूमि भराव के लिए सशर्त अनुमति दी जाती है। उद्योग इसका पालन नहीं करते। पर्यावरण विभाग ने 4 जनवरी को ऐसे तमाम जगहों का निरीक्षण किया जहां पावर प्लांटों को एश डालने की अनुमति दी गई है। टिमरलगा और गुड़ेली में एश डालने की अनुमति दी गई थी। पर्यावरण विभाग ने निरीक्षण में पाया कि जेएसडब्ल्यू स्टील नहरपाली, अडाणी पावर बड़े भंडार, एनटीपीसी लारा, आरकेएम पावरजेन और डीबी पावर ने नियम विरुद्ध फ्लाई एश डाला है। इन कंपनियों ने भूमि के स्तर से ज्यादा ऊंचाई तक एश डाल दिया है।

 

अपवहन के बाद समतलीकरण कर मिट्टी की मोटी परत नहीं बिछाई। उक्त स्थल में उद्योग का नाम, खसरा नंबर की जानकारी अनुमति के विवरण सहित बोर्ड नहीं लगाया गया। जल छिड़काव की व्यवस्था भी नहीं की गई। चारों ओर समुचित क्षमता के बंड का निर्माण भी नहीं किया गया। ऐसी गड़बड़ी पाए जाने पर पांचों उद्योगों को नोटिस जारी किया गया है। सात दिन के अंदर नियमत: काम कर उसके फोटोग्राफ प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है। अन्यथा पेनाल्टी की कार्रवाई की जाएगी।

हाईवे पर एश डालने वाले उद्योग कर रहे प्रदूषण

भले ही पर्यावरण विभाग ने लो लाइंग एरिया में एश डालने की अनुमति की एक प्रक्रिया तय कर दी है। लेकिन उद्योगों ने मनमानी की सारी हदें पार कर दी हैं। खरसिया एनएच में चार ट्रांसपोर्टरों के साथ मिलकर अलग-अलग उद्योगों ने हाईवे किनारे एश डाल दिया है। कई ढाबा संचालकों ने भी बिना अनुमति एश डलवाया है। हाईवे में परिवहन के समय भी एश गिरता है। इसकी वजह से प्रदूषण बढ़ रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज