राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल
गरियाबंद/देवभोग – भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव , संगठन मंत्री पवन साय , नवीन मार्कडेय प्रदेश महामंत्री तथा आकाश गुप्ता झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक छत्तीसगढ़ प्रदेश की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर की अनुशंसा पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी की है । इस सूची में भाजपा के वरिष्ठ व सक्रिय कार्यकर्ता पदुमलोचन सिंह को झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। जिससे भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकताओं का कहना है कि इस नियुक्ति से प्रदेश व जिला संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और
झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों तक केन्द्र व प्रदेश सरकार कि योजनाओं और संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा। पदुमलोचन सिंह ने बताया कि प्रदेश व जिला संगठन ने मुझे जिस विश्वास के साथ झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है, मैं उसके लिए सहृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीबों और मजदूर वर्ग के मुद्दे को उठाना और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ना। मैं भाजपा के प्रति निष्ठा पूर्वक कर्तव्यों का पालन करते हुए पार्टी के लिए हमेशा कार्य करता रहूंगा।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है



