मस्तूरी:- मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में गिरने से एक कि मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी से तकटिबं 8.30 लगभग लोहर्सी निवासी मंशाराम तिवारी उर्फ चौटाला उम्र 30 वर्ष ट्रेक्टर से ईंट पहुचाने सेमरडीह गये हुए ईट खाली करके वापस आते समय ट्रेक्टर की गति अधिक होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गई इसी दौरान चिल्हाटी स्थित दर्री तालाब के पास पहुंचते ही अनियंत्रित ट्रैकटर सीधे तालाब में जा गिरा।

हादसे में ट्रैक्टर पलट गया और इंजन पर बैठे चालक मंसाराम तिवारी उसके नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्राली में सवार श्रमिक बाबूलाल गोंड 38 वर्ष और विनय कुमार गोंड 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। वहीं जेसीबी मशीन की सहायता से चालक के शव को इंजन के नीचे से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।




