ढोर्रा उपार्जन केन्द्र में 86 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य,69 हजार खरीदी,ढेरा 43 हजार,व परिवहन 26 हजार, बाकी 17 हजार क्विंटल धान शेष, परिवहन को लेकर उपार्जन केन्द्र में बड़ी समस्या 

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल राजधानी से जनता तक 

 

 

गरियाबंद – छत्तीसगढ़ शासन -प्रशासन कि निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए आगामी दिनों से ग्रामीण किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी शुरू हो गई है, इस संबंध में कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल दर से 3100/ रूपए में खरीदी कर रही है, तथा गरियाबंद जिले में इस बार 90 हजार 771 पंजीकृत किसानों ने अपने 1 लाख 11 हजार 371 हेक्टेयर भूमि का पंजीयन कराया है। जिसमें 4341 नए किसान भी शामिल हैं। धान खरीदी का महाअभियान जिले में 14 नवम्बर से शुरू किया गया । इस किसान त्यौहार के लिए जिले में सभी 67 समितियां के 90 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी कि जा रही है। पहले दिन जिले के 86 उपार्जन केन्द्रों के 1 हजार 386 किसानों ने 53 हजार 620 क्विंटल धान खरीदी कि गई। इसी तरह ग्रामीण किसानों ने अपने टोकन 831 व उपार्जन केन्द्रों द्वारा 508 टोकन काटा गया। खरीदी उपार्जन केन्द्रों में प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाएं धान खरीदी उपार्जन केन्द्रों में धान बिक्री के लिए आने वाले किसानों की पहचान बायोमेट्रिक एवं आयरिस रिकग्निशन सिस्टम से धान खरीदी कि जा रही हैं।साथ ही निकटतम परिवार के सदस्यों को नामिनी बनाने की सुविधा है। शासन -प्रशासन द्वारा सभी उपार्जन केन्द्रों में किसानों के हित में काम किया दस गुना हो रही हैं। आज मैनपुर ब्लाक के ग्राम ढोर्रा में धान खरीदी के धान खरीदी प्रभारी ने बताया कि मैनपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम ढोर्रा के धान उपार्जन केन्द्रों में शासन प्रशासन ने कुल पंजीकृत किसानों से धान खरीदी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है 86 हजार क्विंटल, जिसमें समितियों द्वारा कृषकों से 69 हजार क्विंटल धान खरीदी कि गई है, और बाकी अभी 43 हजार क्विंटल धान उपार्जन केन्द्र में ढेरा हैं। फिलहाल अभी तक 26 हजार क्विंटल धान का उठाव परिवहन से किया गया है। अभी और 17 हजार क्विंटल धान खरीदी बाकी शेष बचे हुए हैं उन किसानों से धान खरीदी कि जानी है। सबसे ज्यादा परेशान धान का उठाव नहीं होने के कारण किसानों से खरीदी की गई धान को ढ़ेरी करने के लिए जगह की बहुत दिक्कतें हो रही हैं।ढोर्रा उपार्जन केन्द्र धान खरीदी प्रभारी ने और भी यह बताया कि उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी तीव्रता से प्रगति पर चल रही हैं, लेकिन कुछ शेष बचे हुए किसानों के धान खरीद कर ढेरा के लिए जगह की बहुत समस्या हो रहा है। उन्होंने शासन -प्रशासन से निवेदन करते हुए कहा है, कि उपार्जन केन्द्र में खरीदी गई धान को परिवहन होना अंत्यंत आवश्यक है। यदि परिवहन में धीमा हो जाता है तो उक्त शेष बचे हुए किसानों से धान खरीदी करना मुश्किल हो सकता है। जगह को लेकर यदि खरीदी बंद हो जाती है, तो शेष बचे हुए किसान अपने धान विक्रय नहीं कर पाएंगे और शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की लाभ से वंचित रह जाएंगे। इसी लिए शासन प्रशासन किसानों के हित में अपनी ध्यानाकर्षित करते हुए धान उपार्जन केन्द्रों में धान उठाव हेतु परिवहन शीघ्र व्यवस्था किया जाए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज