तिलकेजा विद्यालय में शिवराज शर्मा की संगीत कार्यशाला, सुरों से गूंजा परिसर

तिलकेजा। कोरबा जिले के सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री शिवराज शर्मा जी के मार्गदर्शन में दस दिवसीय समर कैम्प का सफल आयोजन तिलकेजा में किया गया। यह शिविर दिनांक 14 मई 2025 से 24 मई 2025 तक संचालित हुआ, जिसमें बच्चों को भक्ति संगीत एवं गायन की बारीकियाँ सिखाई गईं।

कैम्प के समापन समारोह का आयोजन 24 मई को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री देवमूरत सिंह कंवर (SMDC विधायक प्रतिनिधि) थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अजय कौशिक, श्री महेश्वर कश्यप एवं श्रीमती रामबाई कौशिक (SMDC सदस्य) मंचासीन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री एम. आर. श्रीवास ने की।

समर कैम्प प्रभारी कु. ममता मन्नेवार (पीटीआई) ने शिविर की रूपरेखा एवं बच्चों द्वारा सीखी गई गतिविधियों की जानकारी साझा की। बच्चों ने कैम्प में सीखे गए भजनों की सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ तथा अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

उपस्थित गणमान्यजनों में शामिल रहे –

श्री रमाकांत पटवा, श्री केदार जायसवाल, श्रीमती पुष्पलता राठौर, श्रीमती नीतू मिश्रा, श्रीमती नरेश चौहान, श्री राहुल राठौर, श्री कुंज वर्दिया, श्री मंगल सिंह, श्री सोहन यादव, श्रीमती गजमोतिन कंवर, श्रीमती रूपा काठले।

कार्यक्रम का संचालन भावपूर्ण शैली में किया गया, और अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समर कैम्प की इस पहल ने न सिर्फ बच्चों के भीतर आत्मविश्वास का संचार किया, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से भी उन्हें परिचित कराया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज