तीसरी बार मोदी को पीएम बना दीजिए, नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेकेंगे – अमित शाह

राजधानी से जनता तक । कोरबा । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पहुंचे। हेलीकॉप्टर से वह कटघोरा के हाईस्कूल मैदान में पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। कटघोरा के मेला मैदान में जनता को संबोधित करते हुए शाह ने लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। अमित शाह का भाषण सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, ‘छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भूपेश कक्का की सरकार नक्सलवाद को बढ़ावा देती रही, लेकिन हमारे विष्णुदेव साय की सरकार बनने के बाद चार महीने में ही 95 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। 350 गिरफ्तार हुए और कईं ने सरेंडर कर दिया। पीएम मोदी ने झारखंड, ओडिशा, बिहार, तेलंगाना, आंध्र, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से नक्सलवाद को पांच साल में समाप्त किया है। छत्तीसगढ़ छूट गया था, क्योंकि यहां भूपेश कक्का की सरकार थी। आप मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना दीजिए, दो साल में ही नक्सलवाद को हम जड़ से उखाड़ कर फेंक देंगे। अमित शाह ने कहा, ‘अभी 2 चरण के चुनाव हुए हैं। इन 2 चरणों में मोदी जी सेंचुरी मारकर बहुत आगे निकल गए हैं। तीसरे चरण में हमे 400 पार की दिशा में आगे बढऩा है। चुनाव जीतने के लिए इस देश में आतंकवाद और नक्सलवाद का पोषण कांग्रेस वर्षों से कर रही है, लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां आपने भाजपा की सरकार बनाई है, केंद्र में भी मोदी जी की सरकार तीसरी बार बनने वाली है, उसके बाद नक्सलवाद को जाना ही पड़ेगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज