तुलसी में योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास

संवाददाता ईश्वर नौरंगे /राजधानी से जनता तक 

आरंग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तुलसी में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत तुलसी के सरपंच गिरधर साहू द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे हमें अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक और बौद्धिक विकास भी संभव होता है। आज के समय में रोगमुक्त जीवन जीने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य एस. के. देवांगन ने की। उन्होंने योग को जीवन शैली का अंग बनाकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गणेशराम साहू ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं ग्रामीणों को योगाभ्यास कराया तथा विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया।

कार्यक्रम में ग्राम के अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विशेष रूप से उपसरपंच टिकलेज़ मार्कण्डेय, ग्रामसभा अध्यक्ष बलराम साहू, प्रधानपाठक गणपत साहू, श्री विष्णु साहू, श्री आर. के. साहू, छबिराम सारथी, एस. के. बंजारे, भरतलाल दिवान, भावेश मिश्रा, प्रकाश सोनी, श्रीमती दीपा सौंधिया एवं श्रीमती मेनका नारंग की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कार्यक्रम में शामिल हुए और योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ाया। समापन अवसर पर सभी ने नियमित योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भूमिका रही।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज