तेल नदी पार छत्तीस गांवों के धान खरीदी उपार्जन केन्द्रों में डा उषा ध्रुव सहायक आयुक्त सहकारिता व देवभोग तहसीलदार चितेश कुमार देवांगन ने किया औचक निरीक्षण

राजधानी से जनता तक । गरियाबंद (देवभोग ) । जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल । 28 नवम्बर, गुरुवार को तेल नदी पार छत्तीस गांवों के धान खरीदी उपार्जन केन्द्रों में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए धान खरीदी कि प्रक्रिया शुरू हो गई है, इस संबंध में डा. उषा ध्रुव सहायक आयुक्त सहकारिता विभाग ने सभी धान खरीदी उपार्जन केन्द्र के कर्मचारियों व नव नियुक्त प्राधिकृत अधिकारीयों से उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी में किसानों से किसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। ताकि किसान सुगमता से धान बेच सके। इसी बीच देवभोग क्षेत्र के धान खरीदी उपार्जन केन्द्र दिवान मुड़ा, झाखरपारा, झिरी पानी व निष्ठीगुडा़ में ओचित्य निरीक्षण किया गया। तथा उन्होंने यह कहा कि किसानों से धान खरीदी कि जाए और उन्हें जिस किसी की आवश्यकता होती है तो उसे तुरंत व्यवस्था करवाई जाए। उपार्जन केन्द्र में बारदाना, धान खरीदी में गड़बड़ी जैसे मुख्य तथ्यों को ध्यान में रखकर किसानों को सुव्यवस्थित करना अनिवार्य है। तेल नदी पार छत्तीस गांवों के धान खरीदी उपार्जन केन्द्रों में सूक्ष्मता से पूछताछ कर निरीक्षण किया गया।


तेल नदी पार छत्तीस गांवों के धान खरीदी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी को लेकर साथ में देवभोग तहसीलदार चितेश कुमार देवांगन भी धान खरीदी उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए कहा कि, इस बार किसी भी प्रकार कि समस्या नहीं है क्योंकि इस साल धान खरीदी जल्द शुरू हुई है। तथा किसान अपने धान विक्रय करने उपार्जन केन्द्र का चक्कर काटना नहीं पड़ेगा, स्वयं ही अपने मोबाइल से टोकन कटवाकर उपार्जन केन्द्र में धान बेच सकते हैं। तहसीलदार देवांगन ने कहा कि धान खरीदी उपार्जन केन्द्र सब भलीभांति से संचालित हो रही है। स्थानीय ग्रामीण किसानों से भी वार्तालाप हुआ और उन्हें यह भी पूछा गया कि क्या किसी आवश्यक व्यवस्थाएं में कोई परेशानी हो रही है, तो उन्होंने कहा कि हमें कोई भी परेशान तो नहीं है, किंतु राइस मील से प्राप्त किया गया पुराना बारदानें में ही धान खरीदी कि जा रही है। इसी बीच संबंधित सभी कर्मचारियों व नव नियुक्त प्राधिकृत अधिकारीयों ने कहा कि इस साल किसान बहुत ही हर्ष के साथ धान उपार्जन केन्द्र में बेच रहे है, क्यों कि पिछले साल अल्प बारिश हुई जिससे खेतों में धान फसल नहीं हुई इसी वजह से किसान अपने पट्टे में एक भी दाना धान नहीं बेच पाए। गौरतलब है कि इस साल धान खरीदी उपार्जन केन्द्र में जाकर भीड़ लगाना नहीं पड़ रहा है, किसान स्वयं ही अपने मोबाइल से टोकन काट कर अपने सुविधा अनुसार ही धान बेच रहे हैं। इसी साल छोटे किसान 2 टोकन काट सकते हैं ,तथा बड़े किसान 3 टोकन काटने की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज