दंपति से मारपीट, बलवा का मामला दर्ज

राजधानी से जनता तक । रायपुर । संतकंवर राम चौक तिल्दा में पैसे के लेन-देन को लेकर आधा दर्जन लोगों एक दंपति से गाली-गलौज कर मारपीट किए। प्रार्थिया की शिकायत पर नेवरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा का मामला दर्ज किया है।मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया पंखुड़ी मेघानी 30 वर्ष एसबीआई बैंक के पास तिल्दा की रहने वाली है। बताया जाता है कि प्रार्थिया अपने पति दीपक मेघानी के साथ कहीं जा रही थी, तभी आरोपी नंदू लालवानी, अविनाश व अन्य 4 लोगों ने प्रार्थिया व उसके पति को रोककर पैसे के लेन-देन को लेकर गाली-गलौज कर मारपीट किए। प्रार्थिया की शिकायत पर नेवरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 146, 147, 294, 323 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com