दर्री तहसील में भ्रष्टाचार के आरोप, किसान मोर्चा अध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट में लगाई न्याय की गुहार

राजधानी से जनता तक कोरबा। भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल के किसान मोर्चा अध्यक्ष आर.ए. नारायण ने दर्री तहसील कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए जांच की मांग की है।

अपने आवेदन में उन्होंने प्रकरण क्रमांक 202511053400036/बी/121/2024-25 का उल्लेख करते हुए तहसीलदार प्रियंका चंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि नकल आवेदन स्वीकार नहीं किया जा रहा है तथा अवैध रूप से भारी राशि की मांग की जा रही है, जो आपत्तिजनक है।

आवेदन के अनुसार, शिकायतकर्ता द्वारा भारतीय सुखाधिकार अधिनियम 1882 के तहत 30 जुलाई 2015 को बिंदु क्रमांक 1 से 8 तक कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था। इस प्रकरण में पटवारी संदीप तिवारी द्वारा 30 अगस्त 2025 को मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी लेकर प्रतिवेदन तैयार किया गया, लेकिन आरोप है कि तहसीलदार द्वारा अब तक मामले को लंबित रखा गया है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जमीन की वैल्यू के अनुसार अतिरिक्त राशि की मांग तहसीलदार और संबंधित बाबू द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा 22 हजार रुपये दिए गए, लेकिन इसके बावजूद संतोष व्यक्त नहीं किया गया और 7 अप्रैल 2026 को पैसा वापस लेने की बात कहकर दबाव बनाया गया। यह भी आरोप लगाया गया कि यदि निर्धारित राशि नहीं दी गई तो आवेदन खारिज करने की चेतावनी दी गई।

आवेदन में यह भी उल्लेख है कि 5 फरवरी 2026 को ग्रामीणों के साथ तहसील कार्यालय पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि प्रकरण खारिज कर दिया गया है, जबकि ऑनलाइन स्थिति में ऐसा नहीं दिखा। इसके बाद 6 फरवरी 2026 को पुनः रिस्टोर आवेदन प्रस्तुत किया गया, लेकिन कथित रूप से फिर से अतिरिक्त राशि की मांग की गई और प्रकरण खारिज करने की धमकी दी गई।

शिकायत में पटवारी पर क्षेत्र में जमीन दलाली से जुड़े होने और 5 हजार रुपये लेने का भी आरोप लगाया गया है। साथ ही बाबू स्तर पर भी अनियमितताओं की बात कही गई है।

शिकायतकर्ता ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए संबंधित तहसीलदार को पद से हटाया जाए और उनके स्थान पर अनुभवी अधिकारी की नियुक्ति की जाए। साथ ही संबंधित पटवारी और बाबू को भी अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की गई है, ताकि तहसील कार्यालय में पारदर्शिता और सुचारू कार्य व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज