राजधानी से जनता तक कोरबा| दशहरा के दिन सुबह खेत में काम करने आए महिला की मृत्यु हो गई तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया जिससे सड़क पर उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार महिला कपोट के आश्रित ग्राम की रहने वाली थी ,जो सुबह लगभग 5 से 6 बजे के बीच काम करने के लिए खेत में आई हुई थी।

इस दौरान जब वह नेशनल हाईवे के सड़क पार कर रही थी तब किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन नहीं उसे अपनी चपेट में ले लिया जिसे उसकी सड़क पर ही मृत्यु हो गई।
मृतका की पहचान जमुना बाई पूर्ति के रूप में हुई है, घटना की खबर फैलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे एवं बिलासपुर कटघोरा नेशनल हाईवे पर मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम भी किया गया।

Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com