दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में घने कोहरे की आशंका, शीतलहर से छूटेगी कंपकंपी

नईदिल्ली । भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने संभावना जताई है कि अगले 2 दिन में उत्तर भारत समेत, मध्य और उत्तर पश्चिमी भारत में शीतलहर ठंड बढ़ा सकती है।आईएमडी का अनुमान है कि मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गंभीर शीतलहर की स्थिति देखने को मिल सकती है, जबकि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू कश्मीर,लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, विदर्भ में शीतलहर की संभावना बन रही है।इनमें कई इलाकों में घना कोहरा भी परेशान करेगा। देश के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे चला गया है, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास है।आईएमडी के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 2 डिग्री या उससे नीचे माइनस में जाने पर गंभीर शीतलहर की स्थिति उत्पन्न होती है, जबकि तापमान 4 डिग्री के आसपास रहने पर शीतलहर की स्थिति बनती है।मौसम विभाग के मुताबिक, 16 और 17 दिसंबर को मैदानी इलाके के कई राज्यों में गंभीर शीतलहर औऱ सामान्य शीतलहर की संभावना है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 16 और 17 दिसंबर को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, असम, मेघालय, मणिपुर, नागालौंड, मिजोरम, त्रिपुरा में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।इससे दृश्यता प्रभावित होने की संभावना है। यह 50 से 200 मीटर तक हो सकती है। कुछ जगह पर छिटपुट बारिश भी हो सकती है।दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज