दिवानमुडा धान संग्रहण केन्द्र में किसान और हमाल में विवाद तहसीलदार अजय चंद्रवंशी मौके पर पहुंचे और मामले को सुलझाया 

राजधानी से जनता न्यूज/ देवभोग- गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र अंतर्गत दीवान मुड़ा संग्रहण केन्द्र में शुक्रवार को धान खरीदी पांच घंटे तक बंद रहा। चूंकि किसान धान तौलाई को लेकर हमाली द्वारा प्रति क्विंटल 15 रूपए लिए जाने पर किसान और हमाली के बीच लगभग चार-पांच घंटे तक बहसबाजी हुई। इनके बहसबाजी को समाधान समिति और खरीदी प्रबंधक के माध्यम से नहीं हो सकी, तो जैसे ही सूचना मिली देवभोग तहसील अजय चंद्रवंशी , सहकारिता निरीक्षक झसकेतन सोनवानी,फूड निरीक्षक केतन राणा,व मंडी निरीक्षक रंजनीकांत तिवारी मौके पर पहुंचे और मामले को सुलझाने में जुट गए। प्रशासन की ओर से मोर्चा संभाले तहसीलदार ने दोनों पक्षों को सुना फिर तय हुआ कि तौल के एवज में कितना राशि लेना है, इसका कोई लिखित आदेश जारी नहीं होगा, पर मेहनत और व्यवहारिक पक्ष को देखते हुए, किसान और हमाल आपस में तय करें। इस चर्चा के दौर में 10 रूपए प्रति क्विंटल दर से सहमति बनी और तत्काल खरीदी शुरू कर दी गई।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज