दुर्गुकोंदल शराब दुकान का नया कारनामा,ओव्हर रेट के बाद अब शराब की बोतलों से MRP हटा कर धड़ल्ले से बेची जा रही है शराब

राजधानी से जनता तक । भानुप्रतापपुर । दुर्गुकोंदल के शराब दुकानों में अब एमआरपी को मिटा कर मनमाने कीमत पर शराब बिक्री करने का मामला सामने आया है । सालों से अंग्रेजी एवं देशी शराब की दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेचने के मामले के बाद अब सीधे सीधे शराब की बोतलों से एमआरपी दर हटाकर शराब बिक्री की जा रही है ।

समाचार में उनका नाम उजागर नहीं करने के शर्त पर कुछ शराब प्रेमी बताते हैं कि दुर्गुकोंदल के शराब दुकानों मे हमेशा से ही निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर उन्हें शराब खरीदनी पड़ती है जबकि ग्राहकों के द्वारा इस बात का विरोध किए जाने पर शराब दुकान के कर्मचारियों द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है । मनमाने दर पर शराब बिक्री की शिकायत के बाद भी आबकारी जैसे जिम्मेदार विभाग के द्वारा इन पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है ।

बल्कि आबकारी विभाग के अंदरूनी संरक्षण के कारण शराब दुकान के कर्मचारियों के हौसले बुलंद है जिसके चलते अब शराब दुकान के कर्मचारी शराब की बोतलों से एमआरपी दर को ही मिटाकर ग्राहकों को चूना लगा रहे हैं । भारी भरकम शराब की कीमतों को लेकर शराब प्रेमियों में बेहद नाराजगी देखी जा रही है अब इस खबर के बाद आबकारी विभाग शिकायत पर संज्ञान लेते हुए इन पर क्या कार्यवाही करते हैं जिससे शराब प्रेमियों को कुछ राहत मिले या फिर पहले के ही जैसे विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज