दुर्ग सांसद कवर्धा गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में करेंगे ध्वजारोहण

कवर्धा में दुर्ग सांसद विजय बघेल होंगे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

देश भक्ति पर विशेष आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, और परेड की भव्य तैयारियां पूरी, विभागों की झाकिया का भी होगा प्रदर्शन

राजधानी से जनता तक । कवर्धा । जिला प्रमुख पवन तिवारी । राष्ट्र पर्व गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी 2025 का भव्य आयोजन इस बार कबीरधाम जिले में बड़े हर्षोउल्लास और देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस समारोह में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आचार्य पंथ गृन्ध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान, कवर्धा में आयोजिय होगा। कलेक्टर गोपाल वर्मा और पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवाई की विशेष उपस्थिति में समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला प्रशासन ने पूरी तत्परता और समर्पण के साथ समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत समारोह का शुभारंभ सुबह 8ः58 बजे मुख्य अतिथि के आगमन के साथ होगा। 9ः00 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रीय धुन और परेड सलामी के बाद मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद हर्ष फायर, राष्ट्रपति जय घोष और मार्चपास्ट के माध्यम से गणतंत्र दिवस का आयोजन होगा। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश वाचन 9ः25 बजे से किया जाएगा। समारोह के आकर्षण में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी प्रदर्शन, शहीद परिवारों का अभिनंदन और पुरस्कार वितरण शामिल हैं। इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में कुल 10 प्लाटून हिस्सा लेंगे। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह करेंगे, जबकि उप परेड कमांडर उप निरीक्षक त्रिलोक प्रधान होंगे। परेड में शामिल 10 प्लाटून में 17वीं वाहिनी छसबल जिला कबीरधाम, प्लाटून कमांडर एपीसी प्रभुवयाल गर्ग होंगे। जिला पुलिस बल (पुरुष) प्लाटून कमांडर उप निरीक्षक सिकंदर कुर्रे अपनी टीम के साथ कवर्धा जिले की सुरक्षा व्यवस्था का प्रतिनिधित्व करते हुए इस प्लाटून का प्रदर्शन मुख्य आकर्षण होगा। जिला पुलिस बल (महिला) से प्लाटून कमांडर सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार चंद्रवंशी होंगे। यह प्लाटून महिला सशक्तिकरण और समाज में उनकी भूमिका का प्रतीक है। नगर सेना प्लाटून कमांडर,नायक मंगलुराम मेरावी हो होंगी। नगर सेना का दल साहस और सुरक्षा का संदेश है। वन विभाग प्लाटून कमांडर, वन रक्षक तारकेश यादव होंगे। यह प्लाटून पर्यावरण संरक्षण और वनों के महत्व का संदेश इस प्लाटून के माध्यम से दिया जाएगा। एनसीसी (बालक) आचार्य पंथ गृंध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कवर्धा, प्लाटून कमांडरः सीनियर डिवीजन अंडर ऑफिसर पुनेश धुर्वे होंगे। इस प्लाटून मेंयुवाओं की ऊर्जा और राष्ट्र सेवा के प्रति उनका समर्पण इस प्लाटून में झलकेगा। एनसीसी (बालिका) आचार्य पंथ गृंध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कवर्धा प्लाटून कमांडर, जूनियर अंडर ऑफिसर अदिति मिश्रा है।।यह महिला सशक्तिकरण और एनसीसी की भूमिका को दर्शाने वाली यह प्लाटून खास आकर्षण होगी। एनसीसी (बालक) स्वामी करपात्री जी शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कवर्धा प्लाटून कमांडर सार्जेंट दीपांशु कश्यप होंगे।यह दल उत्साह और अनुशासन का अद्भुत उदाहरण है। एनसीसी (बालिका)-स्वामी करपात्री जी शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कवर्धा प्लाटून कमांडर कैडेट रंजीता होंगी। बालिका एनसीसी दल राष्ट्र निर्माण और युवा शक्ति का प्रदर्शन करेगा। एनसीसी (बालिका) स्वामी करपात्री जी विद्यालय का दूसरा दल कैडेट कमांडरः संतोषी योगी होंगी। उनका यह दल अपने अनूठे प्रदर्शन से दर्शकों को आकर्षित करेगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियां

परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें जिले के कुल सात विद्यालयों के छात्र-छात्राएं छत्तीसगढ़ की संस्कृति और देशभक्ति से जुड़े गीतों और नृत्यों की प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा, झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी, जो विकास कार्यों और सामाजिक संदेशों पर आधारित होंगी। पुलिस बैण्ड में प्रधान आरक्षक राजेश धुर्वे और प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश धुर्वे के नेतृत्व में राष्ट्रीय धुनें बजाई जाएगी। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत अशोका पब्लिक स्कूल और होली क्रॉस के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत एरोबिक व्यापम प्रदर्शन के साथ होगी।इसके अलावा जिले के दिल्ली पब्लिक स्कूल कवर्धा के छात्र छत्तीसगढ़ी फोक रिमिक्स “जामुल डाली पताल चटनी“ पर प्रस्तुति देंगे। गुरुकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा के विद्यार्थी “छत्तीसगढ़ महतारी“ और “बस्तर मोचो सुंदर माटी“ थीम पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। रामकृष्ण पब्लिक स्कूल कवर्धा “नक्सल मुक्त बस्तर“ थीम पर एक संदेशपूर्ण प्रस्तुति देगा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कवर्धा की प्रस्तुति में आजादी में महिलाओं के योगदान को नारी शक्ति के रूप में रेखांकित किया जाएगा। अभ्युदय स्कूल कवर्धा “इंडियन वूमेन फोर्स,आसमान दी परी“ पर प्रदर्शन करेगा।

शहीद परिवारों का सम्मान और पुरस्कार वितरण

मुख्य तिथि सांसद बघेल द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह में शहीद परिवारों का विशेष अभिनंदन समानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह के अंतिम पूर्वाभ्यास के अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अजय त्रिपाठी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल पंकज पटेल, अपर कलेक्टर डॉ. मोनिका कौडों, एसडीएम आकांक्षा नायक, और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज