देवभोग क्षेत्र के दो दिवसीय चुनावी प्रचार दौरे में कांग्रेस पर भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी का तीखा प्रहार

राजधानी से जनता तक । चरण सिंह क्षेत्रपाल । गरियाबंद । महासमुंद लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी बीते 19 और 20 अप्रैल दो दिन बिन्द्रानवागढ़ विस क्षेत्र के चुनावी प्रचार दौरे में थी इन दो दिवसीय दौरे में करचिया, खुटगांव,तुवासमाल,गोहरापदरनांगलदेही,सुकलीभांठा,धौंराकोट,घोघर,उरमालअमलीपदर सहित कई गांव में जनसभा को संबोधित किया वही जनता के बीच हाथ जोड़कर अपने पक्ष में वोट मांगे।वही क्षेत्र के प्रत्येक गांव‌ में भाजपा प्रत्याशी का जोरदार स्वागत हुआ।भाजपा प्रत्याशी के देवभोग क्षेत्र के दौरे में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, कुंजबिहारी बेहेरा,नेहा सिंघल, देशबन्धु नायक, चंद्रशेखर सोनवानी,सुधीर भाई पटेल भागीरथी मांझी, शीतला पांडेय, योगीराज माखन कश्यप, होरीलाल साहू, सुशील यादव,रविशंकर सिंघल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस के बरगलाने को लेकर आगाह किया,हाथ जोड़कर जनता से अपने पक्ष में वोट मांगे

चुनावी सभा को संबोधित करते हुये भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने जनता से हाथ जोड़कर अपने पक्ष में वोट मांगे तो वहीं कांग्रेस पर तंज कसते हुये कहा कांग्रेस छलावा वाली पार्टी उसके बहकावे में ना आयें भाजपा ने जो भी वादे किये उसे मोदी के गारंटी के साथ पुरे किये है। कांग्रेस का एक लाख रूपये सालाना देने का वादा सौ प्रतिशत झुठ है इस वादे को उनके पार्टी के जगदलपुर जिला अध्यक्ष ने झुठा साबित कर दिया।

भाजपा प्रत्याशी के जनसभा में महिलाओं की भारी भीड़ और महातारी वंदन योजना के लाभार्थीयों में भारी उत्साह

भाजपा प्रत्याशी के गांव पहुंचते ही महिलाओं में भारी उत्साह दिखा वहीं उनके चुनावी प्रचार सभा में महिलाओं की भारी भीड़ देखी गयी। जहां भाजपा प्रत्याशी ने सभा में केन्द्र और राज्य सरकार के उपलब्धियों को गिनाते हुये मोदी के गारंटी के साथ वोट मांगा तो वहीं महिला वंदन योजना के लाभार्थी महिलाओं ने भारी जोश के साथ भाजपा को वोट करने आश्वस्त किया।भाजपा प्रत्याशी के चुनावी सभा में उमड़ती भीड़ को देख प्रत्याशी सहित भाजपा पदाधिकारियों के चेहरे पर मुस्कान देखी गयी।

भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी ने की दो लाख से अधिक वोट से जीत का दावा किया

क्षेत्र में चुनावी दौरें में पहुंची भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने महासमुंद लोकसभा सीट को दो लाख से अधिक वोटो से जीतने का दावा किया है वहीं उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा मोदी की गारंटी भाजपा सरकार के जन कल्याण कारी योजनाएं और जनता का भाजपा पर विश्वास और आशिर्वाद ही भाजपा के जीत का रास्ता प्रशस्त कर रहा है।भाजपा छग में ग्यारह के ग्यारह सीटों में जीत दर्ज करेगी।

कांग्रेसीयो का थोक के भाव भाजपा प्रवेश तो वहीं सभा के पहले नुक्कड़

करचिया के चुनावी में पुराने कांग्रेसीयों में उपसरपंच चेतन नायक, तुकाराम नागेश, जितेन्द्र निषाद,चरण सिंह सागर मोदी के गारंटी और भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो गये।वही चुनावी सभा के पहले गांव में छत्तीसगढ़ी नुक्कड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज