देवभोग विकास खण्ड के सभी ग्राम पंचायतों में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया

चरण सिंह क्षेत्रपाल

राजधानी से जनता तक । गरियाबंद – 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद पंचायत देवभोग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रवि सोनवानी जी तथा मनरेगा के पीईओ नारंगे जी के मार्गदर्शन से देवभोग विकास खण्ड के सभी ग्राम पंचायतों में विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के साथ -साथ वृक्षारोपण भी कराया गया। इस कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासियों को शामिल किया गया।5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है , इसके बारे में शिव प्रसाद नारंगे जी ग्रामीण जनों को विस्तार रूप से जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी पर्यावरण पर निर्भर है चूंकि पर्यावरण के भौतिक तत्वों से विकास की गति और संरचना नियोजित है, क्यों कि प्रकृति में जितने भी विद्यमान है जीवन से उन सभी का गहरा संबंध है। जीवन को ठीक से जानने समझने और नियोजित करने के लिए आवश्यक है। जीवन के पर्यावरण यानि प्रकृति के नियमों, उपनियमों, तांत्रिक कार्य पद्धति और गुणवत्ता आदि की ठीक से जानकारी प्राप्त कर ली जाये। रोज की जिंदगी में सुविधाओं और प्रकृति प्रदत्त संसाधनों को उपयोग करते समय हम भूल जाते हैं। हमारे क्रिया कलापों से पर्यावरण को क्षति हो रही है। जैसे कि वनों को अंधाधुंध कटाई करते वक्त यह नहीं समझते कि वह प्रकृति का दोहन कर रहा है।हम विकसित मनुष्य अपने ही बारे में भूल चुके होते हैं, पर हमारा पर्यावरण ही है जो पृथ्वी पर जीवन के विकास, संवर्धन और रक्षा के लिए ऐसी ही दशा निर्मित करता है। जिसके बगैर जीवन की परिकल्पना भी असंभव है। मनुष्य के जीवन जीने के तौर तरीके,रहन- सहन,खान- पान, मनुष्य जीवन के विभिन्न आयामों पर पड़ने वाले उत्सवों, समारोहों और संस्कारों को सामाजिक और सांस्कृतिक पर्यावरण में इंगित किया गया है।

हम सभी जानते है कि हमारे भौतिक पर्यावरण में निम्न तत्व आते हैं जैसे कि ताप, मिट्टी, हवा,जल, इन सभी तत्वों से हमारे शरीर का निर्माण हुआ है। ओर यदि इसमें से कोई तत्व दूषित हो गया तो शरीर को नुक़सान हो सकता है। इस लिए आज सभी लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि अपने अपने घरों, सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों व खेतों में अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इस परिपेक्ष में आज प्रत्येक ग्राम पंचायतों में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। तथा साथ में एक एक वृक्ष सबसे को रोपण हेतु प्रेरित किया गया। चुकी हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाऐंगे तो हमारे पर्यावरण स्वच्छ ओर प्रकृति सौंदर्य से जीव जगत को राम बाण की तरह शुद्ध पानी और हवा मिलेगी। जिससे मनुष्य पर्यावरण पर निर्भर करता रहेगा।जिसे सुखद जीवन यापन करने में सक्षम होंगे। आज की स्थिति को देखा जाए तो हम सभी अपने आने वाले पीढ़ियों के लिए हम खतरा बना कर जा रहे हैं। तथा आने वाले हमारे पीढ़ियों के ऊपर महा घोर संकट मंडरा कर हावी होने की तैयारियां जोरों शोरों से कि जा रही है। समय अभी भी कुछ नहीं हुआ है सिर्फ हमें एक बहुत जरूरी काम एक करना होगा, इसके हमें अपने गांवों में स्वास्थ्य -स्वच्छता और पर्यावरण को स्वच्छ रखना होगा साथ में यह भी संकल्प लेना होगा कि कभी भी वनों का विनाश नहीं करना है। तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक वृक्ष लगाऐंगे। जिससे हमारी प्रकृति पर्यावरण स्वच्छ होंगे। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी रवि सोनवानी, मनरेगा अधिकारी शिव प्रसाद नारंगे,कुरेन्द्र कुमार बघेल,व विभाग के कर्मचारियों तथा सभी ग्रामीण जनताएं , सरपंच, पंच सचिव सहित मौजूद रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज