धर्म और आध्यात्म ! श्रीमद्भागवत कथा महात्म्य रुक्मिणी को लक्ष्मी का अवतार भी माना जाता हैं – पकंजा वैष्णव व प्रज्ञा दीदी

सभापति निवास में श्रीमद्भागवत कथा सुनने पहुंचे जन प्रतिधिगण

जांजगीर-चांपा । जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के सभापति एवं भाजपा के उर्जावान नेता राजकुमार साहू के चांपा स्थित निवास में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठवें दिवस क्षेत्रीय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े , पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, चांपा नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद राजेश अग्रवाल , इंजीनियर रवि पाण्डेय, जिला कॉग्रेस प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता, पूर्व नपा. उपाध्यक्ष पुरषोत्तम शर्मा , अमर सुल्तानिया, हितेश यादव, चूड़ामणि राठौर, जिला पंचायत के उप-संचालक अभिमन्यु राठौर , सूरज राठौर, जयपाल राठौर , शशिभूषण सोनी, सुरेश सोनी कथा सुनने पहुंचे । कथा सुनने पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया और कथा वाचिकाओं ने उन्हें राधे-राधे का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया ।

रुक्मणी जी को माता लक्ष्मी का अवतार माना जाता हैं ।

सुप्रसिद्ध भागवताचार्य एवं कथा वाचिक बहनें पकंजा वैष्णव और प्रज्ञा दीदी ने अपनी अमृतमय वाणी से रुक्मिणी प्रसंग की कथा सुनाते हुए कहा कि रुक्मिणी को माता लक्ष्मी का अवतार भी माना जाता है। उन्होंने श्रीकृष्ण से प्रेम विवाह किया था । रुक्मिणी ( या रुक्मणी ) भगवान कृष्ण की पत्नी और रानी थी। द्वारका के राजकुमार कृष्ण ने उनके अनुरोध पर एक अवांछित विवाह को रोकने के लिए उनका हरण किया एवं अपने साथ ले गए तदन्तर उन्हें दुष्ट शिशुपाल से बचाया। इसके साथ ही 23 नवम्बर को शनिवार को सुदामा चरित्र, परिक्षित मोक्ष की कथा सुनाई गई । इसके अलावा कथा विश्राम चढ़ोत्री एवं 24 नवम्बर रविवार को तुलसी वर्षा, गीता पाठ, सहस्त्रधारा, ब्राम्हण भोज, यथा योग्य भंडारा का आयोजन के साथ सप्त-दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का समापन हो जायेगा । यजमान के रूप में शिवकुमार साहू व उनकी पत्नी श्रीमती खिलेश्वरी साहू बैठे हुए हैं ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज