मेलाराम कश्यप राजधानी से जनता तक रिगनी / खरौद नगर पंचायत खरौद में भारतीय जनता पार्टी कोड़ाभाट मंडल (खरौद) के तत्वावधान में सोमवार 09 मार्च 2026 को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन रेस्ट हाउस आईबी खरौद में किया गया है, जो दोपहर 11 बजे से प्रारंभ होगा कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल होकर आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ होली के पर्व की खुशियां साझा करेंगे। इस अवसर पर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी जाएगी तथा सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश दिया जाएगा मंडल अध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि होली मिलन समारोह का उद्देश्य सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों को एक मंच पर लाकर आपसी प्रेम, भाईचारा और संगठन की एकजुटता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की गई है कार्यक्रम के आयोजन में मंडल अध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह, महामंत्री उत्तम कुमार सोनी तथा महामंत्री सनत साहू सहित भारतीय जनता पार्टी कोड़ाभाट (खरौद) मंडल के पदाधिकारी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं
Author: Ishwar Naurange
🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।



