नगर पंचायत देवभोग में कांग्रेस से राजेश तिवारी को 425 मतों से मिली जीत

राजधानी से जनता तक । देवभोग । जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल । नगर पंचायत देवभोग में आज नगर पंचायत चुनाव परिणाम में कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने 245 वोट से भाजपा प्रत्याशी सुनीता उपाध्याय को परास्त कर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर परचम लहराया। जिसमें कांग्रेस को1941 तो भाजपा को 1696 मत मिला

कांग्रेस की रणनीति और संगठन ने दिलाई जीत

चुनाव में कांग्रेस की जीत के पीछे सभी मतदाताओं की स्नेह ममता से सभी जनताओं की विश्वास ही विजय होने का श्रेय जाता है।साथ में संगठन की मजबूती से बूथ लेवल के सभी कार्यकर्ताओं के कुशल नेतृत्व से जनताओं की दिल जिता और आखिरी सिरे तक उम्मीद बरकरार रखा गया था, जिससे आज हमें ऊंची मंजिल तक पहुंचने में कामयाब रहें। अधिकांश भाजपा के पार्षद ने चुनाव जीता है जैसे कि भारतीय जनता पार्टी से 10, कांग्रेस से 04 व निर्दलीय से 01 इस तरह 15 वार्डो से चुनाव जीतें पार्षदें है, मंजुला प्रधान भाजपा, सूर्यकांत सिंदूर कांग्रेस, सुशील कुमार यादव भाजपा,शैलेन्द्री निषाद कांग्रेस,प्रीतम यादव भाजपा, जयशंकर दाऊ कांग्रेस, दुष्यन्त कुमार दौरिया भाजपा, प्रतीमा सोनी भाजपा,खिरलक्ष्मी भाजपा, कमलेश अवस्थी भाजपा, अनुतोष अवस्थी भाजपा, कुंती रेंगे निर्दलीय, महादेव यादव भाजपा,जानकी यदु भाजपा, विनोद पांडे कांग्रेस, जिसमें भाजपा के 10 पार्षद ने जीत दर्ज कर इतिहास रचा।

नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश तिवारी की ऐतिहासिक जीत पर विजय रैली

कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश तिवारी को जैसे ही जीत दर्ज हुई तो उसी दौरान भाजपा ओर कांग्रेस के सभी पार्षदों ने भव्य विजय रैली निकाली गई और मतदाताओं को आभार व्यक्त किया।देवभोग नगर पंचायत में अध्यक्ष व पार्षदों की निर्वाचन पहली बार हुई है। जिसमें नगरवासियों ने किसी पार्टी विशेष को महत्व नहीं दिया और योग्य शील उम्मीदवार जो कि नगर में विकास नीतियों को लेकर भरोसा जताया और उसे प्रचंड जनादेश दिया।

कांग्रेस की जीत पर नगर वासियों व संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

जैसे जैसे नगर पंचायत चुनाव रिजल्ट घोषित आता गया , तो उसी दौरान कांग्रेस के अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेश तिवारी के खाते में 425 मत अधिक गिरा। जैसे ही विजय का शंखनाद हुई तो नगर वासियों व संगठन के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता आपस में मिलकर विजय की खूब जश्न मनाया।साथ में मिठाईयां बांटी गई और अध्यक्ष को गुलाल,पुष्प माला की हार पहनाकर सम्मान देते हुए आभार व्यक्त किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि देवभोग नगर पंचायत के सभी नगरवासियों की जीत है, उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और प्रचंड जनादेश दिया नगर वासियों को बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज