राजधानी से जनता तक/संदीप यादव/रामचंद्रपुर
बलरामपुर सर्व यादव समाज जिला बलरामपुर रामानुजगंज द्वारा यादव समाज के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राजेश यादव का प्रथम जिला आगमन पर उनका स्वागत सम्मान किया गया। ज्ञात हो कि आगामी 22 फरवरी 2026 को सर्व यादव समाज का विराट सम्मेलन बलरामपुर में सुनिश्चित किया गया राजेश यादव ने कहा कि सर्व यादव समाज ने मुझ जैसे कार्यकर्ता को इतनी महत्वपूर्ण दायित्व मिला है इसे मैं पूरी ईमानदारी पूर्वक निभाने का प्रयास करूंगा समाज के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा। आगामी फ़रवरी में समाज की बड़ा सम्मेलन आयोजित है जिसको भी ध्यान में रखते हुए कार्य करना है।
इस कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष आदरणीय श्री देवनारायण यादव जी, प्रदेश मंत्री श्री शिवनाथ यादव जी, संभाग प्रभारी एवं सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, डॉ लालचंद यादव जी, हीरालाल यादव, जिलाध्यक्ष हरि यादव,श्री ललन यादव जी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री कुलदीप यादव, प्रदेश प्रचार- प्रसार अजय यादव जी युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संतोष यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव,जनपद सदस्य राजकुमार कुमार, अशर्फी यादव, अनोज यादव, जशवंत यादव, कुलदीप यादव, श्रवण यादव, अरुण यादव, विनय यादव आदरणीय,श्री हीरालाल यादव आशा यादव, देवंती यादव, मूलाधर यादव विकास यादव, मुलायम यादव जी सहित समाज के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




