मेलाराम कश्यप, संवाददाता
रक्तदान शिविर का भी होगा आयोजन आज
रिगनी / खरौद। पत्रकार समाज सेवा समिति एवं इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया संघ नवागढ़ के संयुक्त तत्वावधान में तृतीय वर्ष होली मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन आज 7 मार्च 2026, शनिवार को सांस्कृतिक भवन नवागढ़ में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और क्षेत्र में उत्साह का माहौल है समारोह की मुख्य अतिथि जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े होंगी, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व विधायक नारायण चंदेल करेंगे विशिष्ट अतिथियों में जांजगीर विधायक व्यास कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष कांता मनमोहन कश्यप, शांति घासीराम कश्यप, अर्चना देवांगन तथा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रवि पाण्डेय शामिल रहेंगे इसके अलावा आम आदमी पार्टी, कांग्रेस एवं भाजपा के पदाधिकारी, तहसील प्रशासन के अधिकारी, जनपद पंचायत के सीईओ तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी आमंत्रित अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
समिति के अध्यक्ष मेलाराम कश्यप ने बताया कि होली मिलन समारोह केवल रंगों का उत्सव नहीं बल्कि सामाजिक एकता, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है। कार्यक्रम में पत्रकारिता, शिक्षा, समाज सेवा, स्वास्थ्य, कृषि एवं जनहित के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को सहायता मिल सके और लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़े कार्यक्रम को सफल बनाने में मेलाराम कश्यप अध्यक्ष लखन कश्यप (उपाध्यक्ष), राजेन्द्र रत्नाकर (सचिव), अटल कश्यप (कोषाध्यक्ष), सुनील साहू (महासचिव) एवं बंशीलाल केंवट (संरक्षक) सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं समिति के सदस्य विकास साहू, रूपेश कश्यप, योगेन्द्र कश्यप एवं राकेश साहू भी तैयारियों में जुटे हुए हैं समिति ने क्षेत्र के पत्रकार बंधुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




