नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी थाना बोडला पुलिस ने किया गिरफ्तार …

राजधानी से जनता तक ।जिला प्रमुख पवन तिवारी । कबीरधाम – पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री संजय तिवारी के मार्गदर्शन में थाने में दर्ज प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण कर अपराधियों के विरुद्ध सख्त उचित वैधानिक कार्यवाही करने जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में थाना बोडला के अपराध क्रमांक 297/23 धारा 376,376(2),341,342,506 भादवि,4,6 पाक्सो एक्ट के प्रकरण में प्रार्थीया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। कि दिनांक- 06.11.23 को नाबालिक पीड़िता अपने घर से अपने रिश्तेदार के घर जान के लिए चिल्पी से बस बैठकर चोरभठ्ठी आ रही थी। इसी दौरान आरोपी श्यामलाल पिता वीरन राम धुर्वे ग्राम चोरभठ्ठी के द्वारा नाबालिक पीडिता को अकेला देख कर, रास्ता रोक, पीडिता को जांन से मारने की धमकी देकर बंधक बना कर जबरदस्ती दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गया था। आरोपी के पता तलाश हेतु वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी बोडला द्वारा टीम गठित कर लगातार फरार आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर गुजरात में छुपा हुआ है। सूचना के तस्दीक हेतु तत्काल थाना प्रभारी द्वारा दीगर राज्य गुजरात पुलिस टीम गठित कर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा भरूच, देहज गुजरात से आरोपी श्यामलाल उर्फ छोटू धुर्वे पिता वीरन धुर्वे को दहेज जिला भरूच गुजरात से पकड़ कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया। जिसे गिरफ्तार कर उचित वैधानिक कार्यवाही कर दिनांक -11.12.2023 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल डिमांड पर भेजा गया है।उक्त् कार्यवाही में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगणों के दिशा निर्देश पर थाना बोडला प्रभारी निरीक्षक श्री व्यासनारायण चुरेंद्र ने की उक्त कार्यवाही सराहनी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com