निर्माणधीन सड़क के धूल व गुडवत्ता को लेकर भानुप्रतापपुर में आज होंगा चक्का जाम

राजधानी से जनता तक । भानुप्रतापपुर। लोक निर्माण विभाग द्वारा कच्चे से अन्तागढ़ व संबलपुर से सिलपट तक सड़क चौड़ी कारण व निर्माण कार्य लम्बे समय से चल रहा है। निर्माण कार्य काफी धीमी गति से होने की वजह से 

अब तक सड़क निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। ठेकेदार द्वारा दोनो निर्माणधीन सड़क पर ठेकेदार द्वारा डस्ट डाल कर कई महीनों से छोड़ दिया गया है जिसमें न पानी का छिड़काव किया जा रहा है न आघे कुछ कार्य किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा मनमर्जी से काम किया जा रहा है।

इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों के लिए धूल के गुब्बारे बड़ी मुशीबत बन गई हैं। जिसको लेकर सड़क किनारे बसे रहवासी व राहगीर परेशान हो रहे है, जिससे हमारे घरों में रोजाना ही धूल जमे रहता है व हमे आए दिन धूल का सामान करना पड़ रहा है। जिसको लेकर आज भानुप्रतापपुर में चक्का जाम किया जाएगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com