नेतानार व पुसपाल धान खरीदी केंद्र में कलेक्टर देवेश ध्रुव का औचक निरीक्षण

किसानों से लिया समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का फीडबैक

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा- छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों के अनुरूप समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुगम बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री देवेश ध्रुव ने बुधवार को छिंदगढ़ विकासखंड के नेतानार और पुसपाल धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीदी प्रक्रिया की जमीनी हकीकत जानने के लिए किसानों से सीधा संवाद कर उनका फीडबैक लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने बारदाना की स्टॉक स्थिति, टोकन कटिंग प्रक्रिया, हमाल (मजदूर) व्यवस्था तथा नमी मापक यंत्रों के संचालन का अवलोकन किया। मौके पर मौजूद किसानों ने खरीदी प्रक्रिया को संतोषजनक बताते हुए शासन-प्रशासन के प्रयासों की सराहना की

कलेक्टर श्री ध्रुव ने धान खरीदी में संलग्न अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी उपार्जन केंद्रों पर खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, समयबद्ध और नियमों के अनुरूप हो। यह सुनिश्चित किया जाए कि केवल वास्तविक किसानों से ही धान की खरीदी की जाए तथा खरीदी के तुरंत बाद नियमानुसार रकबा समर्पण की कार्रवाई पूर्ण की जाए।

निरीक्षण के समय एसडीएम छिंदगढ़ श्री पी.वी. खेस सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज