पत्नी ने पहले मिर्च पाउडर फेंका, फिर बांधकर किए चाकू से वार… पूर्व डीजीपी की हत्या को लेकर अहम खुलासा

बेंगलुरू । पूर्व पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश की हत्या को लेकर जो खुलासे हो रहे हैं वो हैरान करने वाले हं। इस मामले में पूर्व डीजीपी की पत्नी और बेटी को पकड़ा गया है। पता चला है कि जिस वक्त ओम प्रकाश की चाकू घोंपकर हत्या की गई, तब वह डिनर टेबल पर बैठे थे। ओम प्रकाश के पेट और सीने पर चाकू के कई घाव पाए गए हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि ओम प्रकाश और उनकी पत्नी के बीच जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हुआ था। सूत्रों के मुताबिक दोपहर में उनका अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था।

झगड़े के दौरान उनकी पत्नी ने उन पर मिर्च पाउडर फेंका, उन्हें बांधा और फिर चाकू से हमला करके उनकी हत्या कर दी. 68 साल के ओम प्रकाश पर कांच की बोतल से भी हमला किया गया था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या में उनकी बेटी की कोई भूमिका है या नहीं। ओम प्रकाश के बेटे की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। बेंगलुरु के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को रविवार सुबह करीब 4 बजे रिटायर्ड अफसर की मौत की सूचना मिली।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज