परिवर्तन यात्रा से पहले तिरंगा चौक पर विरोध प्रदर्शन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आबिद ढेबर सहित कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजधानी से जनता तक । गरियाबंद । एक ओर जहां आज ज़िले में भाजपा की परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है वही इसके विरोध में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आबिद ढेबर एवं पार्षद रितिक सिन्हा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने इस यात्रा का को लेकर विरोध प्रदर्शन किया वही विरोध प्रदर्शन के बाद तत्काल पुलिस ने उनकी गिरफ़्तारी कर लिया है सभी कांग्रेसियों को थाना परिसर में ले जाया गया है

परिवर्तन तो 2018 में हो चुका है , पूरा छत्तीसगढ़ एक सुर में कह रहा है भूपेश है तो भरोसा है- आबिद ढेबर

 

कांग्रेस कमेटी के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आबिद ढेबर ने कहा परिवर्तन तो 2018 में हो चुका है और छत्तीसगढ़ की जनता को अपना जननायक भी मिल चुका है आज पूरे छत्तीसगढ़ की जनता एकसुर में कह रही है भूपेश है तो भरोसा है सरकार ने हर वर्ग का विसेशेष ख़्याल रखा है गाँव गरीब मज़दूर उद्योगपति आज सभी एक दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है, मैं पूछना चाहता हूँ भाजपा से उन घोटालों के बारे में जिनके नाम गिनना शुरू करे तो ख़त्म ही ना होंगे, भूपेश सरकार में जो कार्य हो रहे है वो 15 सालों में भाजपा की सरकार नहीं कर पायी थी आज हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विकास की नई इबारत लिख रहे है

 

इस अवसर पर मुख्य रूप ये रहे उपस्थित

पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आबिद ढेबर वार्ड नंबर 15 पार्षद ऋतिक सिन्हा,समाज सेवी अफ़रोज़ मेमन, निरंजन प्रधान,अवनीश तिवारी,अहसन मेमन,नसीर ख़ान शफीक खान,लोकेश सिन्हा,भोला सिन्हा,पुनीत नेताम, प्रशांत राठौर, यमन ठाकुर,दनेंद्र चौहान,संतोष ध्रुव,यशवंत निर्मलकर,दीपक निषाद ,राजू निषाद, चीनू ठकुर ,संतोष सिन्हा,चंदन तारक,अरबाज़ खान,आनिस मेमन,विनीत देवनगन,आयुष कन्नोजे,शुभम पांडेय,हनूँ खाना,गिरीश रात्रे,अनमोल तिवारी,दीपेश सोनी,गोलू पटेल,भजन माँझी,यमन ठाकुर , प्रकाश यादव , राजा साहू , योगेश लहरें , लखेश्वर भारती , सूरज साहू , डायमंड साहू टीकम कुर्रे , नवीन ध्रुव , राजू ध्रुव ,शिवम साहू , मुनून , शुभम ध्रुव देवराज आदि।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com