पांच माओवादी कार्यकर्ताओं ने किया आत्मसमर्पण, मुख्यधारा में लौटने का लिया संकल्प अल्लूरी सीताराम राजू,

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

जिले में नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पीएलजीए बटालियन से जुड़े पांच माओवादी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक श्री अमित बरदार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। यह कदम क्षेत्र में शांति स्थापना और विकास की दिशा में अहम माना जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी लंबे समय से सक्रिय थे, लेकिन बदलते हालात और सरकारी योजनाओं से प्रभावित होकर उन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़ने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण के पीछे प्रमुख कारणों में पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे सघन अभियान, माओवादी संगठन के प्रति आम जनता के घटते समर्थन और शासन की प्रभावी पुनर्वास नीति शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री अमित बरदार ने आत्मसमर्पण करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाया जाए और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया जाए।
आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी कार्यकर्ताओं को शासन की पुनर्वास नीति के तहत आर्थिक सहायता, भूमि एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, ताकि वे समाज में पुनः स्थापित होकर शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत कर सकें।
जिले में लगातार हो रहे आत्मसमर्पण इस बात का संकेत हैं कि अब नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, विकास और विश्वास का माहौल मजबूत हो रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की संयुक्त पहल से आने वाले समय में और भी सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज