पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश ने जन्मदिन पर मंदिरों में टेका मत्था ,मतदाताओं का जताया आभार

राजधानी से जनता तक ।  जांजगीर। पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश के जन्मदिवस के मौके पर चंडीपारा, पामगढ़ के चांदनी भवन में सुबह से ही समर्थकों, कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालो का तांता लग रहा। इस अवसर पर उन्हें फूलमाला, बुके भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किए। इस शुभ अवसर पर सर्वप्रथम विधायक शेषराज हरवंश ने पामगढ़ स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिए। साथ ही पामगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध मेहंदी हनुमान मंदिर, खरौद के लक्ष्मणेश्वर मंदिर, शिवरीनारायण के नर नारायण भगवान की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख,समृद्धि, शांति कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। पामगढ़,चंडीपारा के चांदनी भवन में कार्यकर्ता आभार सम्मेलन समारोह में नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती हरबंश ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दस साल से क्षेत्र के लोगो द्वारा बहिनी,बेटी बनाकर रखे रहा आऊ ये क्षेत्र ले विधायक बनाकर आशीर्वाद देया,मैं आप मन के हर दुख,सुख के समय साथ रईहव।क्षेत्र के जनता के साथ मीडिया के साथियों ने भी बढ़ चढ़ के मोर साथ देकर मोर ऊर्जा ला बढ़ाया,मोला नही मालूम कि आप सब ईश्वर स्वरूप मोर साथ चले हा,मोर साथ चलीहा यही कामनाओं के साथ आप सब का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करती हूं।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा नवनिर्वाचित विधायक शेषराज हरबंश को लड्डू से तौलकर जन्मदिन मनाया। सरपंच संघ एवं युवा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पगुच्छ एवं बुके से स्वागत करते हुए केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

आभार व्यक्त करते हुए आंखे हुई नम

कार्यकर्ता आभार समारोह एवं जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र के बुजुर्ग,महिलाएं एवं लोगो के प्यार,दुलार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश के आंखों से अश्रु बहने लगे,उनके बेटी पारुल ने जाकर अपने मां का हौसला बढ़ाया। इस बीच वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं के आंखे भी नम हो गए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज