पुनर्वास केंद्र सुकमा में स्वरोजगार पर हुई चर्चा

भाजपा जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – आज पुनर्वास केंद्र सुकमा में स्वरोजगार के अवसरों को लेकर चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री धनीराम बारसे जी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने पुनर्वास केंद्र से जुड़े हितग्राहियों एवं युवाओं से संवाद करते हुए स्वरोजगार के महत्व पर प्रकाश डाला।

श्री बारसे ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रशिक्षण, ऋण और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनका लाभ उठाकर युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों को हुनर आधारित कार्यों, लघु उद्योग एवं स्वयं के व्यवसाय की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं पुनर्वास केंद्र के हितग्राही भी उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज