प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सुकमा में की संगठनात्मक बैठक, पदाधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने सुकमा प्रवास के दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है, इसलिए सभी कार्यकर्ता अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करें।

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री धनीराम बारसे, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अरुण सिंह भदौरिया, श्री हूंगाराम मरकाम, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री सोयम मुका, जिला पंचायत सदस्य श्री कोरसा सन्नू, जिला महामंत्री श्री विश्वराज सिंह, श्री बलीराम नायक सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज