प्रदेश में अराजकता व अशांति के लिए कांग्रेस कर रही षडयंत्र-भूलन सिंह मरावी सूरजपुर नपा अध्यक्ष के ईशारे पर बाहरी लोगों के हस्तक्षेप, बढ़ा भ्रष्टाचार-बाबूलाल अग्रवाल

मोहन प्रताप सिंह

राजधानी से जनता तक. सूरजपुर/:– छत्तीसगढ़ प्रदेश मे कांग्रेस द्वारा अराजकता व अशांति फैलाने सहित अन्य मुद्दे को लेकर भाजपा कार्यालय अटल कुंज मे पत्रकार वार्ता आयोजित कर प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि जब से प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनी है कांग्रेस पदाधिकारी षडयंत्र के तहत समूचे प्रदेश मे अशांति फैलाने का काम कर रहे हैं। बलौदाबाजार या सूरजपुर सहित कई घटनाओं मे कांग्रेस व एनएसयूआई के पदाधिकारियों की संलिप्तता दिख रही है। श्री मरावी ने कहा कि नगर पालिका सूरजपुर मे जिस तरह निकाय के संपत्ति का बंदरबांट किया जा रहा है वह पूरी तरह अवैधानिक है। भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेसी सत्ता के बगैर छटपटा रहे हैं। आज पूरे प्रदेश मे जितनी भी घटनाएं घटित हुई उसमें कांग्रेस व एनएसयूआई पदाधिकारियों की संलिप्तता मिली है। कांग्रेस के पदाधिकारी विष्णुदेव साय सरकार को बदनाम करने इस तरह का षड्यंत्र कर रहे हैं। श्री प्रकाश मुनि साहेब के साथ अभद्रता में शामिल युवक भी कांग्रेस का सक्रिय पदाधिकारी है। श्री अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका सूरजपुर मे बड़े पैमाने पर अनियमितता व भ्रष्टाचार किया जा रहा है। निकाय मे बाहरी व्यक्तियो द्वारा नियमों को ताक पर रखकर दुकानों का आबंटन कर दिया गया वही नगरपालिका परिषद सूरजपुर के द्वारा हाईटैक बस स्टैण्ड सूरजपुर में स्वावलंबन योजना के तहत सन 2023 में कुल 54 दुकानों का निर्माण कराया गया था। जिसमें से निर्माण के समय से ही 2 दुकानों को नगरपालिका अध्यक्ष के द्वारा बिना किसी प्रकिया का पालन किए बिना अपने चहेतों को दे दिया गया था। शेष 52 दुकानों को आबंटित करने हेतु गरीबी रेखा में रहने वाले लोगों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था तथा नगरपालिका परिषद सूरजपुर के द्वारा नियमानुसार अधिकारियों की उपस्थिति में ड्रा पद्धति से शासन के कर्मचारीतो के द्वारा आम जनता से एक-एक पर्ची निकालकर ड्रा प्रकिया का पालन करना था परन्तु उपरोक्त आबंटन प्रक्रिया में शासन द्वारा नियुक्त सभी अधिकारी मूक दर्शक बने रहे तथा पूरी प्रक्रिया का संचालन नपा अध्यक्ष का संरक्षण प्राप्त एक दो बाहरी व्यक्ति द्वारा किया गया जो घोर आपत्तिजनक है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया है। इस दौरान जिला मिडिया प्रभारी शशि तिवारी, जिला मंत्री संदीप अग्रवाल, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल (अज्जू), रामानुजनगर जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, जिला सह मीडिया प्रभारी संस्कार अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री राजेश्वर तिवारी, रितेश जायसवाल, मंडल महामंत्री आनंद सोनी, वार्ड पार्षद अजय सिंह, सुरेंद्र देवांगन, किशन देवांगन, संजू सोनी मौजूद रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज