सौरभ यादव/ राजधानी से जनता तक
तिल्दा नेवरा :- ररुहा राम वर्मा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवरा क्रमांक 1 के प्रधान अध्यापक एवं संकुल समन्वयक विनोद कुमार वर्मा की पदोन्नति प्राचार्य पद पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसदा हो चुकी है जिनका सम्मान कार्यक्रम दिनांक 05: 12.:2025 शुक्रवार को शाला परिसर में रखा गया था जिसमें आरआरबी नेवर। क्रमांक 1, प्राथमिक शाला तिल्दा बासटाल, शहीद हेमू कलानी तिल्दा कैंप, तीनों शालाओं के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने मिलकर सर को सम्मान पूर्वक भावभीनी विदाई दिया
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन एवं वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद रानी सौरभ जैन वार्ड क्रमांक 16 की पार्षद किरणमई छाबड़िया संकुल प्राचार्य डॉ राजेश कुमार चंदानी बी एन बी नेवरा जितेंद्र कुमार जेहोअ।श (प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोबी ) समाजसेवी कृष्णमूर्ति (किट्टू भाई), शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नेवरा क्रमांक 2 से वीरेंद्र टंडन प्राथमिक शाला वार्ड 6 से वर्मा सर एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तिल्दा बस्ती से बैरागी सर शाला विकास समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं समस्त सदस्य गण शाला की रसोइया दीदियों ने उपस्थित होकर अपनी अपनी शुभकामनाएं सर जी को दिए तथा उनके मंगल भविष्य की कामना की
कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शाला तिल्दा बासटाल के प्रधानाध्यापक भागीरथी पांसे सर जी ने किया ।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है



