प्रभु श्री राम जी के दर्शन के लिए आयोजित अयोध्या यात्रा

दादरा नगर हवेली दमण दीव प्रदेश के रामभक्तों के लिए दो ट्रेनों की व्यवस्था की गई है

नमस्कार…….

आप सभी रामभक्तों को यह सूचित किया जाता है की श्री रामजन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्री राम जी के दर्शन के लिए दादरा नगर हवेली दमण दीव प्रदेश के रामभक्तों के लिए दो ट्रेनों की व्यवस्था की गई है, जिसकी जानकारी निम्नलिखित है।।

(१) दिनांक 06/02/2024 को वापी से आस्था स्पेशल ट्रेन शाम 4:30 बजे रवाना होगी और वह दिनांक 8 फ़रवरी को सुबह 4:25 बजे अयोध्या पहुँचेगी। अयोध्या से वापसी में दिनांक 09/ 02/ 2024 को दोपहर को 1:30 बजे वापी के लिए रवाना होंगी और दिनांक 11/02/2024 को रात्रि 3:30 बजे वापी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

जिस किसी रामभक्त को इस ट्रेन के माध्यम से अयोध्या जाना है उसको दिनांक 26/01/ 24 तक अपना रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा।

(२) दिनांक 20/02/24 को हमारे प्रदेश के रामभक्तों की दूसरी ट्रेन वापी से शाम 4.30 बजे निकलेगी और दिनांक 22/02/2024 को सुबह 4:25 बजे पर अयोध्या पहुंचेगी।अयोध्या से वापसी में दिनांक 23/02/24 को दोपहर 1:30 बजे यह ट्रेन वापी के लिए निकलेगी और दिनांक 25/02/2024 को रात्री 3:30 बजे वापी पहुंचेगी।जिस किसी रामभक्त को इस ट्रेन के माध्यम से अयोध्या जाना है वह दिनांक 10 /02 /2024 तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा ले।

विशेष: आपको अपने रजिस्ट्रेशन के लिए एवं अन्य जानकारी के लिए दो व्यक्ति का संपर्क करना है, जिसके नाम एवं मोबाइल नंबर इस प्रकार है।

▪️दादरा नगर हवेली के रामभक्त श्री अनिल दिक्षित 846998858 का संपर्क कर सकते है।एवं

▪️दमण दिव के रामभक्त श्री महेश अगरिया 9624430006 का संपर्क कर सकते है।।

धन्यवाद 

श्री दीपेश टंडेल 

अध्यक्ष 

भाजपा दानह एवं दमण-दिव

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज