प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी समिति द्वारा स्वच्छता अभियान

मेलाराम कश्यप संवाददाता

रिगनी / खरौद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर स्वच्छ सरकार से स्वस्थ शहर की ओर से सहकार से समृद्धि की मूल मंत्र अपनाते हुए देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाते हुए लाल बहादुर शास्त्री जयंती छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष को छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े कोडाभाट मंडल अध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन पूरे 15 दिन तक मंडल के विभिन्न स्थानों में सेवा पखवाड़े के रूप में उत्साह से मनाया जा रहा है इस दौरान कई तरह के सेवा और जनकल्याण कारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जैसे एक पेड़ मां के नाम स्वास्थ्य शिविर लगाकर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण दवा वितरण मरीजों को फल वितरण रक्तदान वोकल फार लोकल स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग के साथ अधिक से अधिक खरीदी के लिए प्रोत्साहित किया जाना दिव्यांगों के साथ स्थानीय कलाकारों साहित्यकारों एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मानित किया जाना मंदिर धर्मशाला तालाब पचरी सार्वजनिक बैठक स्थान एवं अन्य स्थान का साफ सफाई करते हुए मोदी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए वीडियो डॉक्यूमेंट्री दिखाना केंद्र सरकार राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया। आज दशहरा पर्व पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति 1033पर स्वच्छता अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद यादव उपाध्यक्ष महेश्वर यादव पूर्व अध्यक्ष सुबोध शुक्ला मुरारी यादव कोड़ाभाट मंडल महामंत्री उत्तम सोनी बसंत यादव प्राधिकृत अधिकारी शरद चंद्र शर्मा राजू देवांगन संस्था प्रबंधक गोपाल यादव ललित आदित्य अजय आदित्य के साथ कृषक गण के साथ शबरी मंदिर पचरी धान खरीदी केंद्र दशहरा कार्यक्रम स्थल को साफ सफाई किया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है