फाइनल में इतिहास रचने उतरेगा भारत, जीतते ही बनेंगे 3 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs NZ Final T20 World Cup 2026: जिस पल का इंतजार था, वो घड़ी आ चुकी है. अब से कुछ घंटे बाद टी20 विश्व कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला शुरू होगा. आज शाम 7 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. डिफेंडिंग चैंपियन भारत सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में इतिहास रचने से अब सिर्फ एक कदम दूर है, जबकि मिचेल सैंटनर की कप्तानी में कीवी टीम के पास पहला खिताब जीतने का बढ़िया मौका है. अगर टीम इंडिया फाइनल जीत लेती है तो सिर्फ ट्रॉफी नहीं उठाएगी बल्कि 19 साल का इतिहास बदल देगी. भारतीय टीम ऐसे तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देगी, जो कोई भी टीम अपने नाम नहीं कर सकी है.

टीम इंडिया के पास ‘मेजबान देश के चैंपियन न बनने’ के अभिशाप से लेकर ‘लगातार दो बार खिताब’ जीतने की चुनौती है. देखना होगा कि क्या सूर्या की सेना इन चुनौतियों को पार कर पाती है या नहीं. भारत ने सबसे पहले 2007 और फिर 2024 में यह खिताब जीता था, जबकि कीवी टीम को 2021 के एडिशन में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने मात दी थी. आइए जानते हैं उन 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में, जो टीम इंडिया चैंपियन बनते ही अपने नाम कर लेगी.

भारत के पास 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका

खिताब की हैट्रिक- टीम इंडिया ऐसी पहली टीम बन सकती है, जो 3 बार इस खिताब पर कब्जा करेगी.

हिस्ट्री डिफीट होगी- टीम इंडिया के पास लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप खिताब जीतने का मौका है. आखिरी बार भारत ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में यह खिताब जीता था.

मेजबान बनेगा चैंपियन- पिछले 19 साल में कोई भी मेजबान देश टी20 विश्व कप खिताब नहीं जीत पाया है. टीम इंडिया यह रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है.

टीम इंडिया के लिए क्या है खतरे की घंटी?

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से शुरू होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय फैंस के मन में एक डर है. डर इस बात का है कि टीम इंडिया का टी20 विश्व कप के इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब है. दोनों देशों ने अब तक 3 मैच खेले हैं और हर बार न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है. इस बार टीम इंडिया के सामने इस रिकॉर्ड में सुधार करने की चुनौती रहने वाली है. दोनों टीमों ने इस एडिशन में कमाल का प्रदर्शन किया है, इसलिए मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है.

फाइनल के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन.

Ishwar Naurange
Author: Ishwar Naurange

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज